
डिजिटल टीम, डेहरी। एक स्वस्थ मनुष्य के लिए सारे कार्यों के साथ मनोरंजन भी जरूरी है उक्त बातें अपने समय के जिले का प्रतिष्ठित डिलाइट सिनेमा हॉल के मालकिन रत्ना सिन्हा ने नए रूप में प्रवर्तित डिलाइट सिनेप्लेक्स के उदघाटन समारोह में कहीं। शनिवार शाम डालमिया नगर स्थित डिलाइट सिनेमा हॉल में आयोजित नए दौर में शहरवासियों के मनोरंजन एवम् सिनेमा देखने के लिए डिलाइट सिनेप्लेक्स का उदघाटन किया गया। उदघाटन अंजेश बाबा एवम् रत्ना सिन्हा ने फीता काट कर किय़ा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ एस बी प्रसाद एवम् विशिष्ट अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रागिनी सिन्हा का स्वागत सिनेप्लेक्स के निदेशक हर्ष सिन्हा ने बुके देकर की।
डॉ प्रसाद ने कहा कि ये हमारे शहर के लिए गौरव की बात है की अपना शहर भी मेट्रो सिटी की तरह आधुनिक होते जा रहा है। यहां के लोगो को पसंदीदा फिल्म हर सुख सुविधा के साथ देखने के लिए बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था लेकिन अब डिलाइट सिनेप्लेक्स बन जाने से लोग यहीं अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ मनोरंजन कर सकतें हैं। मौके पर डॉ प्रवीण , डॉ राकेश , नीलांबर अखौरी,मुन्ना कुमार, राजीव रंजन सिन्हा, सतेंद्र गुप्ता , नंद कुमार सिंह, चंदर मेहरा, पारस प्रसाद, जय प्रकाश मौर्य, राजीव कुमार , उदय गुप्ता मौजूद थें।