
डिजिटल टीम, पटना। रोहतास जिले के बंजारी में स्थित डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के प्रांगण में आजादी के 75वीं सालगिरह के मौके पर यूनिट हेड लोकेश कुमार बाहेती ने तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के भाग्य को बदलने वालों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। जिसके दम पर हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़े लोकतंत्र का स्वरूप देने वालों ने इसके स्वरूप को दुनिया में एक अलग पहचान दी है। उन्होंने कहा कि भारत को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान मिल सकती है जब सभी भारतीय इसके लिए संकल्प लें। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने सुरक्षा दल से गार्ड ऑफ ऑनर लिया। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रियंका लोकेश बाहेती, जिप सदस्य कंचन देवी, मुखिया रंजीत पासवान, संजू देवी, अली हसन के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन प्लांट हेड ह्यूमन रिसोर्स संजय कुमार झा ने किया।
