
सासाराम (रोहतास) महागठबंधन की सरकार में चेनारी विधानसभा के कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली है। दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले मुरारी प्रसाद गौतम को मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उन्हें बिहार का पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनने की खबर के बाद लोगों ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही कहा कि अब चेनारी विधानसभा में विकास की गति बढ़ेगी। आजादी के बाद चेनारी विधानसभा में पहली बार मंत्री बने है। पहली बार मंत्री बने चेनारी विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बधाई देने वालों में सासाराम पूर्व प्रमुख के के सिंह, शिवसागर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष एवं नाद पंचायत मुखिया कमलेश कुमार सिंह उर्फ झुन्ना सिंह, मुन्ना सिंह चौहान, श्री निवास सिंह उर्फ दास जी, राजद नेता दिपक यादव, चन्दन कुमार सिंह, समाजसेवी नवीन कुमार सिंह, बिरेंद्र सिंह, रमेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, पृथ्वी नारायण सिंह, अंकुश कुमार सिंह उर्फ बबुआन, छोटू सिंह मोरसराय, समाजसेवी बबी सिंह, अभय राय, सुजीत कुमार, रोहित सिंह चौहान, अजीम सिद्दकी, विजय सिंह, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ई0 नवीन सिन्हा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
