
* नीतीश कुमार जदयू के सर्वमान्य नेता
सासाराम (रोहतास) रोहतास जनता दल (यूनाईटेड) के जिला कार्यालय प्रभाकर रोड़ सासाराम में जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी एवं प्रखंड अध्यक्ष का संयुक्त बैठक किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी शामिल हुए। मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह ने बताया कि भारत सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सिंह के द्वारा जनता दल (यूनाइटेड) को कमजोर करने की बात कह रहे हैं। वह जान ले कि हम लोगों के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल (यूनाइटेड) पूरी तरह एकजुट और मजबूत है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए रामचंद्र प्रसाद सिंह ने जिस तरह भाजपा के एजेंट के रूप में काम करते हुए पार्टी को लगातार कमजोर करते रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर रामचंद्र सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। राष्ट्रीय महासचिव संगठन बनाया और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर पार्टी को कमजोर करने का काम किया। नीतीश कुमार जब रेल मंत्री थे तब राम चंद्र बाबू उनके सेक्रेटरी हुआ करते थे। 2010 में रामचंद्र सिंह को राज्यसभा भेजा। 2020 के विधानसभा चुनाव में एक साजिश के तहत जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार को भाजपा के द्वारा हराने का काम किया गया एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हमेशा अपमानित करने का काम भाजपा के लोग करते रहे। जिससे पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं विधायक, सांसद पूर्व विधायक पूर्व सांसद के सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को छोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाया जाए। महागठबंधन की सरकार मजबूती के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन एकजुट के साथ चुनाव लड़ कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को हराने का काम करेगी।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जदयू के वरिष्ठ नेता नंदकुमार सिंह, बद्री भगत, धनंजय पटेल, अलख निरंजन, बड़न सिंह, अरविंद कुशवाहा, सिकंजय सिंह, मनोज कुमार सिंह, रूपेश चंद्रवंशी, गंगा बिंद, पप्पू सोनी, अरुण सोनी, मुस्तफा गुड्डू, विनोद पाल, मोहम्मद सज्जाद अली, संदीप गिरी, सरदार परमजीत सिंह, प्रमोद चौबे, गुड्डू पटेल, अजय मेहता इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।