
करगहर (रोहतास) करगहर एकल विद्यालय अभियान दक्षिण बिहार भाग मगध अंचल रोहतास करगहर का शनिवार को स्थानीय शिव मंदिर के प्रांगण में अभ्युदय यूथ क्लब के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भिन्न-भिन्न विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। संच के अध्यक्ष एवं समिति के निगरानी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।साथ साथ सभी बच्चों को कॉपी कलम देखकर सम्मानित भी किया गया। संच समिति के अध्यक्ष बच्चा सिंह यादव ने सभी बच्चों को पुरस्कार के साथ-साथ तहे दिल से भविष्य में तरक्की करने हेतु आशीर्वाद भी दिए। अभियान प्रमुख मिथिलेश राम ग्राम स्वराज योजना, प्रमुख ओम प्रकाश शर्मा, संच प्रमुख प्रतिमा देवी करगहर, विजय शंकर प्रसाद, संच प्रमुख अकोढी गोला, राज साह, संच प्रमुख शिवसागर, डिग्री राम कोचस, रोहित सिंह, सुशील कुमार सिंह सचिव करगहर, रितेश कुमार तथा करगहर प्रखंड के सभी आचार्य दीदी लोग काफी संख्या में मौजूद थी।
