
सासाराम (रोहतास) अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का सम्मान समारोह स्थानीय धन्वंतरि सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज के कई दिग्गज शामिल हुए। जिनमें मुख्य रूप से राजद एमएलसी अशोक कुमार पाण्डेय, को ऑपरेटिव के चेयरमैन रमेश चौबे, भाजपा के बलिराम मिश्र, राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन के महामंत्री रामायण पाण्डेय एलोन, वरीय अधिवक्ता नरेंद्र पाण्डेय, पंडित रंगनाथ तिवारी, मुक्ति नारायण मिश्र, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतला प्रसाद तिवारी सहित कई गणमान्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा तथा संचालन बूट्स तिवारी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से परोपकार करते आये हैं। वे हमेशा से आम लोगों के हित के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करते रहे हैं। वक्ताओं में पैक्स अध्यक्ष पंडित रामजी मिश्रा, श्याम जी ओझा, संतोष मिश्रा, सिद्धार्थ हिटलर पाण्डेय सहित कई अन्य शामिल रहे।
राजद एमएलसी अशोक कुमार पांडेय ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बिहार में 3 वर्ष में 4 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि रोहतास जिला कृषि प्रधान जिला है। जिसे धान का कटोरा भी कहा जाता है और यहां के किसानों को उत्पादन का उचित मूल्य से लेकर पानी, पटवन आदि की व्यवस्था करने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। इससे पहले राजद एमएलसी अशोक पांडेय का रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में पहुंचने पर ब्राम्हण महासभा द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
ब्राह्मण महासभा के रोहतास जिला अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में राजद एमएलसी अशोक पांडेय, बिहार कोऑपरेटिव अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे, कांग्रेसी नेता मुक्ति नारायण मिश्रा, बूट्स तिवारी आदि मौजूद रहे। जिन्हें अंग वस्त्र एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की गई तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतला प्रसाद तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण महासभा के बैनर तले एमएलसी अशोक कुमार पाण्डेय के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका उद्देश्य जाति, धर्म, मजहब आदि से ऊपर उठकर सनातनी संस्कृति को मजबूती देने का है।
मौके पर उमेश पाण्डेय, मुखिया गुलबासो पाण्डेय, आचार्य विनोद गोस्वामी, दिनेश तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
