
संवाददाता, सासाराम। रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मुहल्ले में रहने वाले मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष के घर पर आपसी दुश्मनी में गाली गलौज और गोलीबारी की बात सामने आई है। इस मामले में मुखिया संतोष कुमार सिंह ने स्थानीय डेहरी थाने में एक आवेदन दिया है। सबूत के तौर पर वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा है कि न्यू एरिया मुहल्ले स्थित उनके घर पर आधा दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे हुए थे। इस दौरान घर पर गाली गलौज और फायरिंग करने लगे। आरोप लगाने वाले संतोष कुमार सिंह सुअरा गांव के रहने वाले हैं और डेहरी मुखिया संघ के अध्यक्ष हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी दुश्मनी का हो सकता है।