
* लगातार सातवीं बार सर्वसम्मति से निर्विरोध अंचल सचिव चुने गए महेंद्र प्रसाद गुप्ता
करगहर (रोहतास) स्थानीय महेंद्र कंपलेक्स में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी करगहर का 25 वां अंचल सम्मेलन कामरेड बृजनंदन सिंह, कामरेड सत्यनारायण राम, कामरेड रवि शंकर पासवान के अध्यक्ष मंडल की अध्यक्षता में तथा पर्यवेक्षक जिला सचिव मंडल के साथी कामरेड श्रीराम राय के देख रेख में संपन्न हुई। जिसमें नए सत्र के लिए 15 सदस्यीय अंचल कमेटी का गठन किया गया। सर्व सम्मत से लगातार सातवीं बार कामरेड महेंद्र प्रसाद गुप्ता को अंचल सचिव निर्वाचित किया गया। सहायक अंचल मंत्री कामरेड बृजनंदन सिंह कोषाध्यक्ष कामरेड सुग्रीव राम को निर्वाचित किया गया। 15 सदस्यीय अंचल कमेटी में महेंद्र प्रसाद गुप्ता, श्री राम राय, रामचंद्र राम, जग नारायण गुप्ता, रवि शंकर पासवान, सुग्रीव राम, फेकू सेठ, राम भरत राम, लक्ष्मण पासवान, कामेश्वर राम, सिया राम राम, शर्मा जी, पूर्णमासी राम, सत्यनारायण राम, साहब जान अंसारी निर्वाचित हुए। पांच आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए गए। कामरेड सरजू प्रसाद सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, जंग बहादुर पासवान, सिपाही राम, लाल मोहर राम। सम्मेलन में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए नए मेंबर बनाकर पार्टी सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी। करगहर विद्युत सब स्टेशन से करगहर बाजार का विद्युत फीडर अलग करने की मांग की।
बाबू जगजीवन राम स्टेडियम की पूनः निर्माण की मांग की गई। करगहर बाजार में नल जल के साथ सामूहिक शौचालय बनवाया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से करगहर बाजार में हाई मास्क लाइट एवं सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन दिया जाए। जल जीवन हरियाली के नाम पर गरीबों को उजाड़ने से पहले पक्का मकान बनाकर उन्हें बसाया जाए। बस भाड़े में मनमाना वृद्धि वापस लिया जाए। इसके साथ ही साथ अन्य सभी जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। अंत में अंतराष्ट्रीय गान के साथ सम्मेलन की समाप्ति की गई। मौके पर मौजूद तमाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नौजवान साथी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
