
सासाराम (रोहतास) जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास के सचिव श्री छेदी राम ने प्रेस व्यान जारी कर बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिले दो सौ पारा विधिक स्वयं सेवकों की बहाली की जाएगी। जिसमें जिला मुख्यालय सासाराम में 100, बिक्रमगंज अनुमंडल के लिए 50 तथा डेहरी अनुमंडल के लिए 50 पारा विधिक स्वयं सेवकों की बहाली की जाएगी। इस पद के लिए अभ्यर्थी को मैट्रिक होना चाहिए। कम्प्यूटर की जानकारी रखने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पड़ के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष है जबकि अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इस पद के लिए सेवा निवृत्त शिक्षक, सेवा निवृत्त सरकारी सेवक, वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, डॉक्टर, छात्र, विधि छात्र, स्वयं सहायता समूह, मैत्री समूह, जीविका के सदस्य एवं ऐसे व्यक्ति जो स्वयं सेवा में रुचि रखते हों तथा जिन्हें विधिक सेवा प्राधिकार ठीक समझे, इसके अलावे पूर्व में चयनित पारा विधिक स्वयं सेवक भी पुनः आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों की संख्या के आधार पर महिलाओं को वरीयता दी जाएगी।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और अन्य पिछड़े वर्गों से संबंधित आवेदकों से प्रतिनिधित्व होना सुनिश्चित किया जाएगा। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर 2022 समय सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। चयनित स्वयं सेवकों को जिस दिन कार्य करने को दिया जाएगा। उस दिन के लिए उसे 500 सौ रुपये मानदेय दिया जाएगा। आवेदन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रोहतास सासाराम के पते पर निबंधित डाक अथवा हाथोंहाथ जमा कराया जा सकता है। निर्धारित सीमा समय के पश्चात प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।