
दावथ (रोहतास) प्रखण्ड मुख्यालय स्थित श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीकृष्ण की बरही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान दोपहर तक हवन – पूजन और दोपहर बाद भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राचीन राम जानकी मंदिर समिति की ओर से भगवान को गाँव का परिभ्रमण कराया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। 20 अगस्त से ही यहां पर भगवान का संकीर्तन, मंगलगीत और सोहर आदि का कार्यक्रम लगातार चल रहा था। बृहस्पतिवार को बरही के अवसर पर हवन, पूजन मंदिर के पुजारी वीरेंद्र उपाध्याय ने वैदिक मंत्रों के साथ कराया। इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हम भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चल कर ही सामाजिक समरसता स्थापित कर सकते हैं। कृष्ण-सुदामा की दोस्ती गरीब और अमीर के बीच की दूरी मिटाने का संदेश देती है।
इस अवसर पर रामजी तिवारी, अंजनी पाठक, मनोज कुमार सिंह, अभय सिंह, पंचरतन महतो, भोला महतो, लोरिक महतो, झामलाल जी, ननक ठाकुर, गुड्डू कुमार सिंह, गोपालजी सिंह, कामता प्रसाद, विनोद कुमार सिंह, भरत प्रसाद गुप्ता, श्री भगवान प्रसाद, गोरख महतो, ढुंनमुन सिंह, दीपक लाल, विद्यानंद पांडेय, लक्ष्मण तिवारी, तनु सिंह, आंगद सिंह, सहित कई लोग उपस्थित थे।