
-व्यक्तित्व के धनी थे रेलवे के पूर्व अधिकारी- सोनू सिंह
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। स्वर्गीय रामनाथ सिंह समाजसेवी तथा व्यक्तित्व के धनी थे। उनके जाना समाज के लिए बड़ा नुकसान है। निकट भविष्य में उसकी भरवाई संभव नहीं है। उक्त बातें समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। वरिष्ठ नागरिक संघ के उपाध्यक्ष रह चुके थे स्वर्गीय सिंह पत्रकार इंद्र कुमार ‘बाघा’ के पिता थे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अपने सामाजिक जीवन में उन्होंने हर व्यक्ति का साथ दिया।इस मौके पर पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, सोम प्रकाश, रोहतास उद्योग प्रभारी एआर वर्मा ,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बालाजी, नंदन गुप्ता, नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार के पीआरओ भूपेंद्र सिंह, रंगू सिंह, उत्तम सिंह ,राजद नगर अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी, माले नेता अशोक सिंह,
कौशलेंद्र कुशवाहा , मदन चन्द्रवंशी, प्रधानाध्यापक संजय कुमार, मनोज अज्ञानी , मुन्ना सिंह, विनय मिश्रा , मनोज पांडे , संतोष राय , संतोष चंद्रवंशी , संजय गुप्ता , विनोद गुप्ता , शंभू गुप्ता , नागेश्वर सिंह , कीर्तन श्रीवास्तव सहित कई समाजसेवी विभिन्न दलों के नेताओं के अलावा वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र मिश्र, मदन कुमार, विकास चंदन मौजूद थे।