
सासाराम (रोहतास) जनता दल (यूनाईटेड) के जिला कार्यकारिणी की बैठक पटेल धर्मशाला तकिया सासाराम में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने किया। विगत दिनों प्रदेश कार्यालय कर्पूरी सभागार पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जो प्रस्ताव पारित किया गया। उसे जिला में भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जय कुमार सिंह ने कहा कि हम लोगों के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार पहले सोचते हैं और देश बाद में सोचता है। जैसे हर घर नल जल योजना 2017 में बिहार सरकार ने लागु किया। हर घर बिजली योजना 2019 में बिहार सरकार ने शुरू किया। उसके बाद केंद्र सरकार ने पूरे देश में लागू किया। भाजपा लोटस लॉन्ड्री है जिसमें जाने के बाद सभी दागी और भ्रष्टाचारी पाक साफ हो जाते हैं।
संगठन प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि बिहार हमेशा देश को दिशा दिखाता है। नरेंद्र मोदी की सरकार एक प्रवृत्ति से ग्रसित है। देश में सब कुछ उन्होंने किया है। वह पूर्वर्ती सरकारों को कोई श्रेय नहीं देना चाहती है। जिसमें अटल जी की भी सरकार है। संगठन प्रभारी अनिल कुशवाहा ने कहा कि देश की जनता सब कुछ समझती है कि इतने बड़ी-बड़ी योजनाएं मिनटों में जमीन पर खड़ी नहीं हो सकती है। प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का सार्वनिक जीवन एक खुली किताब है। उन्होंने कभी भी किसी भ्रष्टाचारी को बचाने का काम नहीं किया है। भाजपा दागियों एवं भ्रष्टाचारियों की शरणार्थी है।
इस बैठक में मुख्य रूप से अनिल सिंह, ओमप्रकाश सेतु, डॉ निर्मल कुशवाहा, मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह, रजिया कामिल अंसारी, सविता नटराज, नंद कुमार सिंह, कपिल कुमार, रेहाना खातून, मोदी नारायण सिंह, बैरिस्टर कुशवाहा, आर के सिन्हा, सलाम बेग, बृजनंदन सैनी, कार्यालय सचिव अरुण सोनी, अलख निरंजन, राजाराम गुप्ता, सूर्यवंश कुशवाहा, असलम अंसारी, संगीता सिंह, सिकंजय सिंह, डोमा राम, राकेश कुमार मुन्ना, अभिषेक पटेल, अरुण राम, मनोज कुमार सिंह, हरिहर सिंह, दीपक चौबे, मिथिलेश कुमार, धनंजय पटेल, संतोष शुक्ला, विजय पटेल, हृदयानंद कुशवाहा, पप्पू सोनी, वीरेंद्र कुशवाहा, भाई जितेंद्र, विकास सिंह, अरुण शर्मा, दीपक शर्मा, धीरज मिश्रा, विजय व्रत पांडेय, मनोज गुप्ता, झुना सिंह, बड़न सिंह, जितेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
