
सासाराम (रोहतास) सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू के प्रांगण में विधायक राजेश गुप्ता का सम्मान विद्यालय सचिव सुमेर कुमार सिंह एवं प्रकल्प प्रमुख जंगलेश प्रसाद चौरसिया के द्वारा किया गया। सासाराम विधानसभा विधायक ने विद्यालय विकास के लिए सहयोग करने का वचन दिया। वार्ता के क्रम में सरस्वती औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र तिलौथू का हाल समाचार लिया। पुनः आगमन की बात भी दुहराया। सचिव के द्वारा आगमन के लिए आभार ज्ञापित किया।
