
दावथ (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के परमडीह +2 विद्यालय प्रांगण में शनिवार को स्कूल के संस्थापक बच्चा सिंह के प्रतिमा का अनावरण दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल ने किया। अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चा बाबु ने जब यह क्षेत्र शिक्षा के मामले पिछड़ा था,उसी समय अपना साढ़े चार एकड़ से अधिक भूमि स्कूल को दान कर अपने संसाधन से भवन का निर्माण कराया था।अपने परिवारों से भी खेल के मैदान हेतु भूमि दान कराया था।जिसमें आस पड़ोस के शिक्षित लोग निःशुल्क बच्चों को शिक्षा देते थे। वहीं अध्यक्षता कर रहे बीडीसी राजेश यादव ने कहा कि श्री बच्चा सिंह जी ने उस समय मध्य विद्यालय की स्थापना की थी। जो आज +2 विद्यालय तक का सफर तय कर चुका है।.इस वर्ष इंटर में नामांकन भी हो रहा है। मुखिया धनजी शर्मा ने कहा कि कृति ही अमर रहती है। बच्चा बाबु ने क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाया था।कार्यक्रम को संतोष यादव, अक्षय पासवान, अशोक कुमार तिवारी, रघुनाथ सिंह, मुखिया राधामोहन सिंह, कमलेश सिंह, विकास यादव, अनिल राम, राजद नेता रविंद्र कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर परशुराम सिंह, मुकुंद सिंह सहित कई शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि व समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत बच्चा सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण के सांथ की गयी। स्कूली बच्चियों ने आगंतुकों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया
