
शिवसागर (रोहतास) प्रखंड स्थित राजद कार्यालय पर राजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव कराने हेतु एक राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। जिसमें नवनियुक्त पंचायतों के अध्यक्ष और डेलिगेट ने भाग लिया। चुनावी प्रक्रिया पुरा करने के लिए पार्टी द्वारा निर्वाचन पदाधिकारी और सह निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया था। जिसमें प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी विमल कुमार सिंह एवं सह निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद यादव के द्वारा चुनावी प्रक्रिया पुरा कर एक मात्र प्रत्याशी सुदर्शन चौधरी को सर्वसम्मति निर्विरोध राजद शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस बैठक में राजद नेता दिपक यादव,रामराज सिंह, रंजीत कुमार शर्मा उर्फ लड्डू शर्मा, विनय गोस्वामी, आलोक पासवान,विजय नारायण सिंह, हरिद्वार यादव, तेजा यादव, अनिल कंडक्टर, मनोज सिंह, उदय प्रकाश, राजेश सिंह, शत्रुघ्न यादव, ब्रजेश सिंह, शेरामुदिन राईन, मनीष कुमार, मुन्ना पासवान, तौकीर आलम, बालिस्टर सिंह, देवानंद शर्मा, रामाश्रय सिंह, राजेश पाल, रामचन्द्र राम, कुलवंश यादव, रामनाथ सिंह, लालबहादुर सिंह, ललित बिहारी पासवान, मुस्तफा हुसैन, प्रमोद तिवारी, रमेश दुबे, बिट्टू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।
