
सासाराम (रोहतास) नगर में हिंदू युवा वाहिनी के नगर इकाई का गठन रविवार को मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री राधेश्याम पांडेय जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में श्री तिलेश्वर नाथ धाम श्री शंकर पूरी तकिया में हुआ। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष के रूप में मनीष कुमार, राहुल कुशवाहा, हर्षित सिंह, दीपू कुमार, सौरभ कुमार को दायित्व सौंपा गया। संगठन मंत्री प्रज्जवल को उत्कर्ष कुमार को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। मंत्री का दायित्व मुन्ना मेहता मयंक सिंह जितेंद्र मेहता उत्कर्ष राज दीपक कुमार सिंह मनीष मेहता को प्रदान किया गया। कोषाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह सोशल मीडिया प्रमुख आदर्श कुमार कार्यकारणी सदस्य का दायित्व संदीप कुमार रोशन सिंह अविनाश सिंह को प्रदान किया गया। सभी नवीन दायित्व धारियों को अंग वस्त्र एवं माला से सम्मानित करते हुए दायित्व प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर के विभिन्न वार्ड से आए हुए बजरंगी भाई भी सामिल हुए। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं (सदस्य) बजरंगी भाईयो को प्रदेश मंत्री के द्वारा संगठन के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। समस्त कार्यकारिणी के विस्तार पर भी चर्चा हुई एवं हिंदू युवा वाहिनी के आगे को कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। अंत में समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं बजरंगी भाईयो को शपथ भी दिलाई गई।