
करगहर (रोहतास) पूर्व आरजेडी प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र दिनारा अशोक गुप्ता ने पैक्स अध्यक्ष के पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना तथा मातमपुसी की। भोजपुर जिला परिषद अध्यक्ष, रोहतास एमएस गंधा ने भी दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया शोक संवेदना व्यक्त की। फिर वही सासाराम भभुआ सेंट्रल कोऑपरेटिव के चेयरमैन सह बिहार कोऑपरेटिव के चेयरमैन रमेश चंद्र चौबे ने भी दुख की घड़ी में ढाढस एवं हिम्मत बंधाई। उन्होंने यह भी कहा कि पैक्स अध्यक्ष स्पष्ट वक्ता थे। मौके पर मौजूद मोहन पहलवान, सुरेंद्र दुबे पैक्स अध्यक्ष, पैक्स अध्यक्ष विमल उपाध्याय, पैक्स अध्यक्ष मनोज, डॉक्टर जय गोपाल नारायण, अजय यादव, सुभाष सिह आदि लोग मौजूद थे।