
दावथ (रोहतास) पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद के अध्यक्ष जगदीश दुबे ने शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने कहा कि हमेशा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया। श्रद्धांजलि देते हुए मीडिया प्रभारी चारो धाम मिश्रा ने कहा कि वे ऐसे धर्मगुरु थे जो तर्क और न्याय पर भरोसा करते हुए ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग सुझाते थे। स्वामी जी ने धर्म और परमार्थ के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके जाने से समस्त समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती हिंदू धर्म और भारतीयता के महान ध्वजवाहक थे। देश ने युग का एक महानतम संत, हिंदू धर्म का महान ज्ञाता और देश की एकता और अखंडता का सच्चा प्रतीक खो दिया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में रामजी तिवारी, अरुण पांडेय, डॉ प्रकाश चतुर्वेदी, मिथलेश दुबे, भोलानाथ मिश्रा, राजू पाठक सहित कई अन्य शामिल हैं।