
कोचस (रोहतास) नगर स्थित महात्मा गांधी चौंक पर मंगलवार को महेन्द्र सिंह व अमित कुमार राय के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का भब्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। तत्पश्चात पूर्व मंत्री ने चौक स्थित महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल व डा० भीमराव अंबेडकर के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की। महात्मा गांधी परिसर में अमित कुमार राय ने उन्हें पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सूबे में महागठबंधन की सरकार आते ही विगत कुछ महिनों में अपराधिक घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। विकास की गति स्थिर बनी हुई है। मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि सूबे में दिन दहाड़े अपराधिक घटनाएं घटित हो रही है व इधर नेतृत्व महागठबंधन की गोद में बैठे तमाशा देख रहे हैं। स्वागत करनेवालों में केशो साह, उमेश गुप्ता, सत्येन्द्र साह, सच्चिदानंद गांधी, सुरज सेठ, राजेन्द्र तिवारी, फैयाज अंसारी, क्यामुद्दीन, लोहा सिंह, कन्हैया राम, सुनिल बैठा, जगदीश सिंह, गोपाल राय, उमेश चौधरी, दीपक चौधरी, रामाकांत सिंह, नथुनी पासवान, भीम राम, राजेन्द्र साह, सुनिल सिंह, पप्पू सिंह सहित भाजपा व बसपा के अन्य कई लोग उपस्थित थे।