
सासाराम (रोहतास) अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रोहतास के जिला अध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने से सनातन धर्म को अपूर्णीय क्षति हुई है। इस क्षति को निकट भविष्य में भरा जाना असंभव लगता है। मैं ऐसे महापुरुष को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य ने हमेशा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया। श्रद्धांजलि देते हुए रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी ने कहा कि वे ऐसे धर्मगुरु थे जो तर्क और न्याय पर भरोसा करते हुए ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग सुझाते थे। स्वामी जी ने धर्म और परमार्थ के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके जाने से समस्त समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती हिंदू धर्म और भारतीयता के महान ध्वजवाहक थे। देश ने युग का एक महानतम संत, हिंदू धर्म का महान ज्ञाता और देश की एकता और अखंडता का सच्चा प्रतीक खो दिया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में डॉ दिनेश शर्मा, बूट्स तिवारी, उमेश पांडेय, अरुण पाण्डेय, संजय तिवारी, मुन्ना तिवारी, राधेश्याम पाण्डेय, क्षितिज सिंह, अभिषेक दुबे, विक्की पाण्डेय, प्रज्ज्वल, उत्कर्ष कुमार, चंदन पाण्डेय, अशोक साह सहित कई अन्य शामिल हैं।