
* पांचवे दिन एक एनआर कटा
नासरीगंज (रोहतास) नगर पँचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के पांचवे दिन गुरुवार को वार्ड नंबर तीन से वार्ड पार्षद पद के लिए अफरोज मुगनी ने प्रखण्ड मुख्यालय कार्यालय स्थित लोहिया भवन पर अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। उनके पर्चा दाखिल करने के साथ ही नासरीगंज नगर पंचायत चुनाव में नामांकन का खाता खुल गया। पर्चा दाखिल कर प्रखण्ड मुख्यालय के मुख्य गेट से निकलते ही सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुषों ने उनको मालाओं से भव्य स्वागत किया। समर्थकों के स्वागत से उत्साहिक अफरोज मुगनी ने कहा की वार्ड की जनता के स्नेह हमे मिल रहा हैं। जनता के आशीर्वाद से हमारी जीत पक्की है। हमे वार्ड तीन से लोगों का भरपुर समर्थन मिल रहा है। मै अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करूगा।वही नगर पंचायत नासरीगंज आम चुनाव 2022 के नामांकन के पांचवे दिन नगर पँचायत के विभिन्न पदो के मात्र एक प्रत्याशी ने तीन बजे तक एनआर कटवाया।एआरओ सह बीडीओ मोहम्मद जफर इमाम ने बताया कि वार्ड पार्षद के लिए एक आशा देवी ने एनआर कटवाया। जबकि मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद पद के लिए एक भी एनआर नही कटा। नामांकन को लेकर कोषांगो में पदाधिकारी व कर्मी डटे रहे। मौके पर समर्थक मोहम्मद अरमान, मो शलीम, असगर, बेलाल अहमद, इमरान सहित अन्य लोग मौजूद थे।