
करगहर (रोहतास) पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव की शोक सभा गुरुवार के दिन करगहर में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा पासवान ने की। सभा को 2 मिनट के लिए मौन रखा गया। सभा का संचालन सुरेश पासवान ने किया।
मौके पर मौजूद लेबर सेल जिला अध्यक्ष लल्लू पांडेय, मोहम्मद अख्तर आलम, शिवप्रसन्न पासवान, अयोध्या पासवान, उदय पासवान, अनिरुद्ध पासवान, गुलाबचंद पासवान, रामाशंकर यादव, बबलू राम, चरण सिंह, आशुतोष प्रजापति, मुनीराम पासवान, मोहन पासवान, शशिकांत पासवान, रामराज साह, गुप्तेश्वर प्रसाद राम, संजय पासवान, सीधेश्वर पासवान, सुनील कुमार, बृजेश कुमार, परमेश्वर पासवान, त्रिभुवन पासवान, कमलेश यादव, मोहम्मद महमूद आलम और सामाजिक कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।