
डेहरी। डेहरी डालमियानगर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। शहर के हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहूंगी। महिलाओं के विकास के लिए सजग रहूंगी। उक्त बातें मुख्य पार्षद के पद हेतु ज्योति कुमारी ने नामांकन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि डेहरी ऑन सोन शहर का एक स्वर्णीम इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के सामने मुख्य पार्षद प्रत्याशी के तौर पर खड़ी हूं। जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि मतदान शहर के विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाने वाले लोगों को करना है। डेहरी के विकास की नई गाथा लिखने के लिए जरूरी है कि शिक्षित और जागरूक प्रतिनिधि का चयन किया जाए। जिससे डेहरी पूरे देश के मानचित्र पर खड़ा हो सके। उन्होंने कहा कि आम लोगों ने अगर मेरे ऊपर भरोसा जताया तो शहर को सेवा और समर्पण भाव से किए गए कार्य को आगे बढ़ाने और विकास की धारा को शिखर तक पहुंचाने का कार्य करुंगी।