
दिनारा (रोहतास) स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार, राजस्व अधिकारी दिब्या कुमारी, थानाध्यक्ष रौशन कुमार एवं भानस ओपी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा की उपस्थिति दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की संयुक्त बैठक हुई।बैठक में प्रखंड बिकास पदाधिकारी ने पूजा को लेकर सरकार के दिशा निर्देश से शांति समिति के सदस्यों एवं पूजा समिति के सदस्यों को अवगत कराते हुए आपसी प्रेम ,शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पूजा उपासना करने एवं त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने एवं तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रो प्रयोग वर्जित है।
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने शांति समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा पुलिस प्रशासन शान्ति ब्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयत्नशील है। किसी भी प्रकार अशांति फैलाने वालों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शान्ति समिति के सदस्य सह जेपी सेनानी राजनरायन सिंह ने शान्ति ब्यवस्था बनाने पुलिस प्रशासन के साथ शांति समिति के सदस्यों के सहयोग पर ज़ोर दिया।
इस अवसर पर प्रदीप पाण्डेय, भूटान सिंह, चितरंजन दुबे,बद्री सिंह, धनजी सिंह,बीर बाबा,गुनसेज पंचायत के मुखिया मुरलीधर दुबे,सिरताज खान,सरफूदीन, भुट्टो खां, नन्दजी सिंह ,गौतम कुमार पाठक,गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता इत्यादि सदस्यों ने अपने विचार रखे।