By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष को बताया व्यक्तिगत पार्टी
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष को बताया व्यक्तिगत पार्टी
क्षेत्रीयसमाचार

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष को बताया व्यक्तिगत पार्टी

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2022/09/21 at 7:33 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published September 21, 2022
Share
SHARE

* केवल भाजपा में ही सामान्य कार्यक्रता को भी सीएम या पीएम बनाने का दम

 

सासाराम (रोहतास) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव को सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाये जाने के क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी, रोहतास द्वारा बलथुआ, सासाराम के एक होटल के सभागार में बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद सारण राजीव प्रताप रुड़ी थे। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रव़ंशी व संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक साह ने की। दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के उपरांत अपने उद्बोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रुड़ी ने कहा कि भारत में सभी राजनीतिक पार्टियां व्यक्तिवादी या परिवारवादी हैं जो किसी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध नहीं हैं। किसी तरह से तात्कालिक रुप से समाज को बांटने की राजनीति कर सत्ता हासिल करती हैं जिसका ज्वलंत उदाहरण नीतीश कुमार व लालू परिवार है। वहीं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद व अंत्योदय की विचारधारा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिसका परिणाम भारतीय जनता पार्टी की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में आपके सामने है। उन्होंने कहाकि काश्मीर से धारा 370, राम मंदिर का मुद्दा या मुस्लिम समाज की बहन-बेटियों के साथ तीन तलाक का जो मुद्दा था उसे समाप्त कर दिया अब इसे नयी पीढ़ी नहीं सुनेगी। श्री रुड़ी ने कहा की भारत जिस गति में मोदी सरकार के नेतृत्व मे आधारभूत संरचना में, आर्थिक प्रगति में, या रक्षा क्षेत्र में जिस गति से विकास कर रहा है। वहीं बिहार व्यक्ति व परिवारवादी राजनीति के चलते प्रगति दर में काफी पिछड़ा हुआ है जबकि भारत के मेधाशक्ति में यह आगे है।

 

श्री रुड़ी ने कहा की हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि जबतक बिहार विकसित नहीं होता भारत विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा की ही सरकार है जो अंतिम पायदान के व्यक्ति के लिये सोचते हुए स्वच्छता की सरोवर की महिलाओं और युवाओं और किसानों के कल्याण की योजनाएं लाती है।

 

कार्यक्रम में प्रमुखतः पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, अमनौर विधायक मंटु सिंह पटेल, जिला महामंत्री शशिभूषण प्रसाद, विजय सिंह, अरुण पांडेय, जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल, राजेन्द्र सिंह भोला, विवेक सिंह, मंगलानंद पाठक, सुधीर सिंह, रेखा नागमणि, सत्यनारायण पासवान, पंकज सिंह, रामायण पासवान, प्रभाकर तिवारी, बेचू महतो, कन्हैया सिंह, विनोद गोस्वामी, संजय तिवारी, प्रमोद कुशवाहा, विनोद सिंह उज्जैन, सत्येंद्र सिंह भोला, अखिलेश सिंह, कुश पांडेय, विकास तिवारी, मुन्नु शुक्ल, शशिकांत पांडेय, सत्येन्द्र सिंह बजरंगी, विनोद मिश्र, जितेंद्र कुमार राम, मनीष सिंह चौहान, कामेश्वर यादव, राजेंद्र तिवारी, पूनम सिंह, प्रतिभा पल्लवी, सतीश सिंह गुड्डु, छोटेलाल सेठ, राधेश्याम पांडेय, संजय तिवारी, संजय उपाध्याय, उमेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: dehri news, rohtas news
GOVINDA MISHRA September 21, 2022 September 21, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?