
भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया अरुण कुमार यादव ने राजद के वरिष्ठ एवं पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह को बिहार प्रदेश राजद का दूसरी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पुस्तक, पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र से सम्मानित कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। श्री यादव ने कहा कि पार्टी ने समाजवादी नेता एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री जगदानंद सिंह जी को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुनाव कर राजद ने स्वच्छ राजनीति और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। श्री यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह जी बिहार की राजनीति में लम्बे अनुभवी चंद लोगों में हैं। उनके अनुभव का पार्टी के मजबूती में लाभ मिलेगा।सामाजिक न्याय और साम्प्रदायिक सद्भाव की धारा और मजबूत होगा। श्री यादव ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में अध्यक्ष के तौर पर जगदानंद सिंह जी ने राजद में राज्य स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक पार्टी में अनुशासन को बहाल कर पार्टी को मजबूत करने का मिशाल पेश किया और कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया है। मौके पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य मो.कारी सोहैब मौजूद थे।
