
दिनारा (रोहतास) बिहार नगर पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण में होने वाले मतदान हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने के आठवें दिन शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के भीतर अभ्यर्थियों एवं बाहर समर्थकों की भीड़ बनी रही। नगरपं चायत निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्य पार्षद पद हेतु 3, उपमुख्य पार्षद हेतु 1 एवं पार्षद पद हेतु 20 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आर ओ ने बताया कि मुख्य पार्षद पद हेतु कलावती देवी, किरण देवी एवं उपमुख्य पार्षद हेतु वासी रजा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं पार्षद पद हेतु वार्ड संख्या 1 से आरती देवी, मीना देवी, वार्ड संख्या 2 से रूमा कुमारी, वार्ड संख्या 3 से अरुण वाला, वार्ड संख्या 4 से सबीना परवीन, मंजू देवी, वार्ड संख्या 6 से हरेंद्र पासवान, वार्ड संख्या 7 से सैयद परवेज, विन्देश्वरी लाल, वार्ड संख्या 8 से प्रियंका साह, मनतोरा देवी, वार्ड संख्या 9 से बन्दना गुप्ता, जमरूदीन, वार्ड संख्या 10 से अनिता देवी एवं वार्ड संख्या 11 से कुमार आशुतोष बहादुर, विक्रांत कुमार, रणजीत कुमार, धर्मेन्द्र कुमार राय, विमलेश कुमार एवं आंशु सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
आर ओ ने बताया कि इस नामांकन के साथ अब तक कुल 76 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रोहित राज भी मौजूद थे।