
डेहरी ऑन सोन (रोहतास) डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी डेहरी नगर के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बातों को सुना गया। तत्पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे के नारे के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक और हमारे पथ प्रदर्शक है। उनके जीवन से हमें अपने जीवन के कर्तव्य का बोध होता है एवं हम युवा साथी को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है एवं हम सभी को अपनी पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष परमहंस सिंह, नगर महामंत्री कुंवर सिंह, प्रभात शेखर सिंह, नगर उपाध्यक्ष शशि शेखर सिंह, राजीव सिंह, विक्रम कुमार, धनंजय शर्मा, नगर मंत्री भोला लाल दास, गुड्डू विश्वकर्मा, नगर प्रवक्ता अमित कुमार, मीडिया प्रभारी विकास जयसवाल, विजय चौधरी, रंजीत यादव, अरुण सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला कुमारी सिन्हा आदि मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सभी शक्ति केंद्रों का मनाई गई।
