
सासाराम (रोहतास) स्थानीय पवित्र बंधन पैलेस में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला इकाई और प्रगतिशील कायस्थ समाज के संयुक्त तत्वधान में इन दो महापुरुषों की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा ने तथा संचालन संजय तिवारी ने की। अपने संबोधन में ई0 नवीन सिन्हा ने इन दोनों महापुरुषों के जीवनी और देश के विकास और आजादी की लड़ाई में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस संबंध में श्री सिन्हा ने कहा कि ये दोनों महापुरुष हमारे देश के लिए महामानव थे। जिन्होंने देश के सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लिए अपने जीवन न्योछावर कर दिया। यदि शास्त्री जी की बात करें तो वे अब तक के सबसे कुशल प्रधानमंत्री और राजनेता थे। वहीं महात्मा गांधी ने देश को एक नई दिशा दी। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया और महात्मा गांधी ने अहिंसा परमो धर्म पर मार्ग पर चलने के लिए देश को राह दिखाई। वही संगठन की महिला प्रमुख प्रज्ञा सिन्हा ने इन दोनों महापुरुषों के देश के विकास में किए गए योगदान के बारे में प्रकाश डाला। मीडिया प्रमुख संजय तिवारी ने इन दोनों महापुरुषों की जयंती के अवसर पर अपने संबोधन में देश के नौजवानों और महिला सशक्तिकरण की बात की। उन्होंने यह भी कहा इनके बताए गए मार्ग पर चलने से ही नये भारत का निर्माण होगा।
मौके पर शिवम तिवारी, हरिओम सिंह, प्रीतिपाल सिंह, उमेश यादव, सास्वत श्रीवास्तव, माया देवी, श्वेता कुमारी, सृष्टि श्रीवास्तव, मनोज कुमार, डॉ उमेश कुमार, डॉ राकेश बघेल, संजय श्रीवास्तव, कुणाल तिवारी, जगमोहन प्रजापति, राजू कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे।