
दावथ (रोहतास) दावथ में प्राचीन काल से स्थापित ढेकहा राजपूत वंश की कुल देवी मां आसावरी की पूजा अर्चना औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह परिवार के साथ आकर किया। बताया जाता है कि माता जी का महाराष्ट्र से आगमन हुआ था। जिसे ढेकहा राजपूत वंश के लोग कुलदेवी के रूप में मानते हैं। प्रतिवर्ष शारदीय और चैत्र नवरात्र में उनकी पूजा विधि विधान से किया जाता है। जिसमें बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी ढेकहा राजपूत वंश के लोग दावथ पहुंचते हैं और माता आसावरी की पूजा अर्चना करते हैं। इसी कड़ी औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह ने दावथ में अपने कुल देवी माता असावरी की पूजा अर्चना किया गया। वैदिक मंत्रों के साथ मंदिर के पुजारी अंजनी कुमार पाठक ने करवाया। बातचीत के क्रम में औरंगाबाद सांसद ने कहा कि इस पवित्र और पावन भूमि पर आने से हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी हुई। यह हमारे कुल की देवी है प्रतिवर्ष जन्म उत्सव और शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां का दर्शन करने के लिए मैं सपरिवार आता हूँ। हम सभी देशवासियों से कहेंगे की बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व सभी लोग हर्षोल्लास प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए।
मौके पर मंदिर के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, अभय सिंह, दिनेश सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह, अजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, ढुंनमून सिंह, कुवर सिंह, अवधेश सिंह, गुड्डू सिंह, निर्मल सिंह, अंगद सिंह, छोटू सिंह, तनु सिंह, मनु सिंह, गोलू सिंह, ई ० पुल्कित सिंह, जितेंद्र सिंह, विवेक सिंह, आशुतोष सिंह, रवि राज सिंह, शुभम सिंह आदि उपस्थित थे।
