
शिवसागर (रोहतास) मनोकामना और विश्वास का पर्व शारदीय नवरात्रि बुधवार को मां दुर्गा के प्रतिमा विजर्सन के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। विभिन्न स्थानों पर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग तालाब एवं नदी में किया गया। शिवसागर प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई देने भक्तगण व मण्डलियों का जत्था प्रतिमा के साथ नाचते गाते विसर्जन स्थल तक पहुंचे।मां दुर्गा की प्रतिमा को विजर्सन के लिए ले जाते समय सड़कों में दोनों ओर भक्तों का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने माता की आरती कर उन्हें नम आंखों से विदाई देते हुए सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। भक्तों ने मां दुर्गा का जयकारा भी लगाया।दुर्गा पांडालों में हुए हवन पूजन और कन्याभोज कराया। इसके पहले नवरात्र में नौ दिवस तक विभिन्न स्थानों पर इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहें। नौ दिनों तक चले धार्मिक पर्व मे प्रखंड वासियों ने आदिकाल से चली आ रही परम्परा का पूर्ण आंनद लिया। समिति ने अपने पंडालों को आकर्षक बनाने के लिए लाइटों और आधुनिक सजावटों का उपयोग किया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्राचीन संस्कृति को भी संजोए रखा। मंगलवार को दुर्गा पांडालों में हवन पूजन और कन्याभोज का आयोजन किया।
