
शिवसागर (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के रायपुर चोर गांव में बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने रायपुर चौर निवासी राजद के किसान प्रकोष्ठ रोहतास जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के घर पहुंचकर मातमपुर्सी किया। पूर्व मंत्री ने रायपुर चौर गांव के राजद नेता के घर पहुंचकर राजद नेता कि पत्नी दिवंगत रिता देवी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। बताते चलें कि राजद नेता मनोज कुमार सिंह के पत्नी रीता देवी के असमय निधन हो गया था। पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह, समाजसेवी राम पुकार पांडेय उर्फ मान बाबा, राजद नेता मनोज कुमार सिंह, पप्पू सिंह, राजू सिंह, सच्चिदानंद सिंह, विष्णु शंकर चौबे, नन्हे सिंह, मने दुबे, देव पूजन दुबे, उप मुखिया अशोक दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे। पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह रायपुर चौर में नौलखा मंदिर पहुंचे और मंदिर का भ्रमण किया। मंदिर में पूर्व मंत्री को हिरा बाबा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
