
सासाराम (रोहतास) स्थानीय न्यू एरिया निवासी स्वर्गीय सुरेश सिंह की सुपुत्री रंजू सिंह की शादी बैंकॉक थाईलैंड निवासी बृजेश कुमार सिंह से 20 वर्ष पूर्व हुई थी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा त्रिनेत्र गुफा चंदन गिरी पर्वत के प्रांगण में छठ घाट पर अपने परिवार के साथ किया। श्रीमती रंजू सिंह के रिश्तेदार बिहार प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ विनोद सिंह उज्जैन ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर श्याम प्रकाशन मालवीय नगर जयपुर से प्रकाशित इनसे हैं हम पुस्तक भेंट किया। पुस्तक के प्रेरणा स्रोत राजेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रधान संपादक डॉ अवधेश कुमार अवध, प्रबंध संपादक धर्मचंद पोद्दार, सह संपादक नीतू सिंह नव्या एवं भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी अजय कुमार सिंह शिक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती रंजू सिंह ने कहा कि उक्त पुस्तक में देश के विविध प्रांतों के 51 लेखकों ने देश के गौरवशाली 51 प्रतिनिधि पूर्वजों के बारे में सम्यक लेख लिखा है। जिसका निहितार्थ यह है कि अगर यह पूर्वज ना होते तो आज हम भी ना होते और नहीं होता वर्तमान स्वरूप में हमारा राष्ट्र ।इनसे हैं हम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े समस्त मनीषियों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं तथा खासकर इस पुस्तक में नेता जी सुभाष चंद्र बोस पर आलेखकर्ता बैंक कॉलोनी निवासी प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार सिंह के प्रति कृतज्ञ हूं जिन्होंने इनसे हैं हम पुस्तक हमे आज छठ पर्व के अवसर पर भेंट किया। उक्त पुस्तक में महारानी दुर्गावती, सावित्रीबाई फुले, रानी कर्णावती, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, महारानी अहिल्याबाई जैसे महानायक पूर्वजों की शौर्य गाथा से युवा पीढ़ी लाभान्वित होगा। उक्त अवसर पर बबीता सिंह, मंजू सिंह, रेनू सिंह, अंजू सिंह ,डॉ रिंकी सिंह, प्रतिक तथा अनमोल बबलू आदि उपस्थित थे।
