
करगहर (रोहतास) भारत में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाद में हुआ था। वह भारत के एक बहुत बड़े स्वतंत्र सेनानी थे। सभी राज्यों को मिलाकर भारत को एक स्वतंत्रता एवं अखंड संघ बनाने में सबसे बड़ा योगदान सरदार वल्लभभाई पटेल का ही है।इतिहासकार लिखते हैं कि यदि वे ना होते तो शायद भारत में सभी राज्यों का विलय करना बहुत ही कठिन होता। इस मौके पर इंस्पेक्टर ईश्वर दयाल पाल, सासाराम एवं करगहर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र साथ में सभी अधिकारियों ने बुलंद हौसले के साथ एकता का परिचय दिए।
