
नौहट्टा (रोहतास) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर बिहार पुल निगम के अधिकारियों के साथ प्रखंड भाजपा के नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया भाजपा के सांसद प्रतिनिधि प्रणव पांडेय ने बताया कि पंडुका में सोन नदी पर बिहार झारखंड को जोड़ने वाली पुल का शिलान्यास चौदह नवम्बर को होना है। कार्यक्रम भब्य होगा इसके लिए स्थानीय सांसद छेदी पासवान भी लगातार कार्यकर्ताओ से सम्पर्क कर एक एक बिंदु पर बातचीत हो रही है।
बताते चलें कि पीएम पैकेज में पंडुका पुल शामिल है। क्षेत्र के सांसद छेदी पासवान लगातार पथ मंत्री नितिन गडकरी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर कहा की इस पुल के निर्माण होने से चार राज्यो की दूरी कम हो जाएगी लोगो को आने जाने में सुबिधा होगा। आज वह दिन आ गया ब्रजेश अग्रवाल की कम्पनी को पुल निर्माण के लिए मिला है। स्थल पर समाग्री भी पहुँच गया है। शिलान्यास की सूचना पर क्षेत्र में हर्ष ब्याप्त है। कार्यक्रम में झारखंड से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुचेंगे।
इस मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम सिंह, मुखिया अरुण चौबे, ब्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मुखिया प्रतिनिधि भानु मिश्रा, उपाध्यक्ष लालबन्दे तिवारी, तिलोखर के बीडीसी प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, चांद चौबे, राकेश चौबे, कृष्णा चौधरी, मनु पासवान आदि ने पंडुका सोन नदी पर पहुँच कर कार्यक्रम का जायजा लिया।
