
सासाराम (रोहतास) नगर परिषद की पूर्व चेयर पर्सन श्रीमती शशि पांडे के निधन पर बिहार प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ विनोद सिंह उज्जैन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया है। शोकसभा के दौरान दुख व्यक्त करने वालों में पूर्व प्रखंड प्रमुख के के सिंह, मनोज सिंह काका, अरविंद सिंह भाजपा नेता सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के गोरखनाथ लाल, इंजीनियर नवीन सिन्हा, रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, डॉ राकेश बघेल, अनिमेष रंजन, डॉ उमाकांत चतुर्वेदी, डॉ शिवनाथ चौधरी, नंद जी गुप्ता, विजय सिंह मोजरी हाऊस, अमित राठौर, संजय पुजारी ,विनोद पासवान बाल विकास विद्यालय के पुरातन छात्र कौशल कुमार, गौरव श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, गिरीश चंद्र, विजेंद्र केसरी, सुनील राय, अनिल केसरी, पंकज सिंह, मानवेंद्र सिंह, राजेश अग्रवाल आदि शामिल है।
