
सासाराम (रोहतास) कुशवाहा सभा भवन समिति द्वारा पुरातत्व विभाग को पहले से दिए लिखित सूचना के आलोक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुशवाहा सभा भवन समिति के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह एवं ट्रस्टी सत्यनारायण स्वामी ने के नेतृत्व में कुशवाहा सभा भवन के लोगों द्वारा कुशवाहा सभा भवन से गाड़ी एवं मोटरसाइकिल से सामूहिक यात्रा करते हुए सम्राट अशोक के शिलालेख स्थान पर पहुंचे। जहां पुरातत्व विभाग के द्वारा ताला खोलकर शिलालेख का दीदार कराया गया। शिलालेख को देखकर सभी लोगों ने सम्राट अशोक के शिलालेख को नमन किया तथा सम्राट अशोक अमर रहे, अमर रहे का नारा लगाए।
इस अवलोकन यात्रा में रविंद्र प्रसाद सिंह, सत्यनारायण स्वामी, अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, शिव कुमार सिंह, राम अवतार मौर्य, दीनानाथ सिंह मुखिया, परमानंद सिंह, कामेश्वर सिंह, निर्भय कुमार सिंह अधिवक्ता, शंभू प्रसाद सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू , जय नाथ वर्मा, ब्रह्मदेव कुशवाहा, अखिलेश सिंह, जागरोपन सिंह, कपिल सिंह, शिव कुमार मौर्य, कामेश्वर सिंह, जगत प्रसाद मौर्य, सुशील कुमार सिंह, मनोज शर्मा, चिंटू सिंह ,रविंद्र मेहता, राम नारायण सिंह, अरविंद कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित थे।
सम्राट अशोक शिलालेख अवलोकन के बाद कुशवाहा भवन पहुंचकर एक बैठक कुशवाहा सभा भवन में किया गया। जिसमें पुरातत्व विभाग और सरकार से मांग किया गया कि शिलालेख स्थल के सौंदर्यीकरण कराने तथा पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग किया गया।