
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। सामाजिक कार्यकर्ता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे राम इकबाल गुप्ता (72 वर्ष) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ने इसे पूरे शहर के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ संवेदना प्रकट की है। शोक प्रकट करने वालों में बीजेपी के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, शरद चंद संतोष, जिला प्रवक्ता संजय तिवारी, जिला मंत्री अमृता सिंह, राघवेंद्र सिंह, संजीव गुप्ता, नगर अध्यक्ष गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष आनंद पाण्डेय, विहिप के अंशुल कश्यप, अर्जुन केशरी, बजरंग दल के दीपक दास, गोपी कुमार ने परिवार के साथ संवेदना प्रकट की है।