By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने डेहरी की नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद को किया सम्मानित
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने डेहरी की नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद को किया सम्मानित
क्षेत्रीयसमाचार

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने डेहरी की नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद को किया सम्मानित

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2022/12/24 at 3:29 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published December 24, 2022
Share
SHARE

* मुख्य पार्षद ने शहर को विकसित करने का लिया संकल्प

डेहरी (रोहतास) नगर परिषद की नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद शशि कुमारी के सम्मान में बारह पत्थर में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह ने मुख्य पार्षद को अपनी ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कांति सिंह ने कहा कि नगर परिषद की सरकार में सशक्त होकर महिलाएं अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी तथा सरकार की ओर से नगर परिषद को हर संभव सहयोग किया जाएगा। इसके लिए वे स्वयं उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव से बात करेंगी। समारोह के संबोधन में नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने जन समूह के संबोधन में कहा कि आपने जो विश्वास व्यक्त किया है, और बड़ी जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने के लिए कृत संकल्पित हूं। शहर के बुनियादी ढांचे मजबूत किए जाएंगे, व जलजमाव दूर होगी। गरीबों को पक्का मकान मिलेगा, राशन, पेंशन की समस्याएं खत्म होंगी और शहरी गरीबों के रोजगार के साधन बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के तमाम जरूरी अधूरे कामों को पूरा करेंगी और नए-नए कामों को धरातल पर लाया जाएगा। नवनिर्वाचित पार्षदों की वे सभी इच्छाओं को जिसका सपना उनके माध्यम से जनता ने देखा है, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने मोदी सरकार को तानाशाह की संज्ञा देते हुए कहा कि जहां बीजेपी सांसद हैं, वहां काम हो रहा है और जहां विपक्ष के लोग हैं, वहां काम नहीं हो रहा। इसका उदाहरण है कि रेल मंत्रालय सर्वाधिक राजस्व देने वाला डेहरी स्टेशन के साथ पक्षपात कर रहा है। उन्होंने भविष्य में डालमियानगर उधोग की अधूरी लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वार्डों से पार्षद का चुनाव जीत कर आए प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

मौके पर नवनिर्वाचित पार्षद रवि शेखर, पार्षद सह एम एल सी प्रतिनिधि आकाश कुमार, मुख्य पार्षद अभिभावक गुड्डू चंद्रवंशी, बुचूल सिंह यादव, पिंटू राम, नन्हकू मुखिया, जोखन चंद्रवंशी, प्रकाश कुमार, आकाश कुमार, धनंजय यादव, जितेंद्र यादव, पीर मोहम्मद, असलम कुरैशी, सुनील यादव, रीता देवी, सुनिता देवी, सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: bihar rjd, dehri news, Dr Kanti Singh, kanti singh, rohtas news
GOVINDA MISHRA December 24, 2022 December 24, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

डेहरी के आदित्यालय किड्स में एक्यूप्रेशर ईयर ओरीकुलर थेरेपी का आयोजन
क्षेत्रीय समाचार
शाहाबाद प्रक्षेत्र के साइबर थानों का होगा निरीक्षण, लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई- डीआईजी
क्षेत्रीय समाचार
डेहरी नप की सशक्त समिति की बैठक में शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा
क्षेत्रीय समाचार
भाजपा की बैठक में बुथ मैनेजमेंट पर दिया गया बल, एनडीए की जीत इस तरह होगी सुनिश्चित
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?