
दिनारा (रोहतास) प्रखंड के अकोढा पंचायत के वेलनेस सेंटर पर शनिवार को पंचायत की मुखिया दुर्गा देवी की अध्यक्षता में जन आरोग्य समिति का गठन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बंदना कुमारी गिरी ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार में सभी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान भारत के तहत जन आरोग्य समिति का गठन किया जाना है। इस समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य पंचायत वासियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में समुचित लाभ पहुँचाने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वसुलभ बनाना है। उपस्थित सभी लोगों को जन आरोग्य समिति के सभी कार्य से अवगत कराया गया। वही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को समिति का सचिव एवं एएनएम कुमारी पुष्पा को उप सचिव तथा एएनएम प्रीति कुमारी को सदस्य बनाया गया है।
इस मौके पर आशा सहयोगिनी शारदा देवी, स्कूल एम्बेसडर अजीत कुमार राय, सेविका रीता देवी, आशा कार्यकर्ता सीता देवी, दुर्गावती देवी, सविता देवी, इंदु देवी, रीता देवी, संगीता देवी, धर्मशिला देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि वीर अभिमन्यु कुमार सहित अन्य मौजूद थे।