
दिनारा (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के चयनित ग्रामों एवं वार्डो में दुग्ध, अंडा, मांस एवं ऊन उत्पादन हेतु चयनित ग्रामों एवं वार्डो का सर्वेक्षण कार्य शनिवार को प्रारंभ किया गया। प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि जिला पशुपालन कार्यालय के निर्देशानुसार प्रखंड के मैरा, खखड़ही, दिनारा, मुडा, गिरधरियां एवं गुनसेज में सर्वेक्षकों द्वारा घर घर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पशु अवशिष्ट (मल) का उपयोग सम्बधी जानकारी भी पशुपालकों से ली की जा रही है।