
डेहरी (रोहतास) डेहरी बारह पत्थर चौक दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं पंचकोशी साधना की पूर्णाहुति शनिवार को श्रद्धालु भक्तों द्वारा हवन यज्ञ एवं भंडारे के साथ समाप्त हुआ। इस हवन यज्ञ एवं महायज्ञ में सभी धर्म एवं संप्रदाय के प्रबुद्ध वर्गों के द्वारा भागीदारी निभाया गया। जिसमें गायत्री परिवार से जुड़े नर- नारी का विशेष रूप से योगदान रहा। वही महायज्ञ पूर्णाहुति के अवसर पर सौर संस्कार संपन्न कराए गए। इस यज्ञ में जाने-माने प्रवचन कर्ता ऋषि पुत्र लाल बिहारी जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की समस्याओं को अध्यात्म व विज्ञान के समन्वय से समाधान किया जा सकता है, पर यह विज्ञान व अध्यात्म का समन्वय कैसे होगा, इस पर उन्होंने विस्तार पूर्वक चर्चा किया। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक अध्यात्म पर हमें केंद्रित होना चाहिए। विज्ञान एवं अध्यात्म एक दूसरे के पूरक हैं। हमारी भारतीय सनातन संस्कृति और इसकी विचारधारा पूरी तरह से विज्ञान पर आधारित है। इस कार्यक्रम में सम्मिलित कई जिज्ञासु श्रद्धालुओं ने तरह-तरह के प्रश्न किया, जिसे प्रवचन कर्ता द्वारा काफी सरल भाषा में समझाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डेहरी गायत्री परिवार के उमेश सिंह, विनय कुमार गुप्ता, संजय पासवान, पंकज गुप्ता, रंजीत गुप्ता, ईश्वर प्रसाद गुप्ता, शिव कुमार प्रसाद, ऋषि प्रसाद ,रूपा देवी, ज्योति कुमारी सहित गायत्री परिवार से जुड़े दर्जनों लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई ।
गायत्री परिवार द्वारा डेहरी के पूर्व विधायक ई सत्यनारायण सिंह, नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष विशाखा सिंह, पार्षद संजीत सिंह, पूर्व जिला पार्षद नीतू सिंह, जाने-माने समाजसेवी संजय पासवान सहित डेहरी के कई प्रबुद्ध जनों, पत्रकारों, मीडिया कर्मियों को अंग वस्त्र एवं चुनरी देकर सम्मानित किया गया। वहीं भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
