
नासरीगंज (रोहतास) प्रखण्ड के पोखराहां पंचायत में उक्त पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार उर्फ टिंकु सिंह ने पूरे पंचायत के गरीब, असहाय, वृद्ध महिलाओं व पुरुषों के बीच कम्बल वितरण किया। उक्त कड़ाके के ठंढ में मुखिया द्वारा कम्बल वितरण करने से पंचायत के लोगों ने ठंढ से राहत पाया है। मुखिया ने बताया कि वह पिछले छह वर्षों से कम्बल वितरण करते आ रहे हैं। उसी क्रम में कड़ाके के ठंढ को देखते हुए नव वर्ष के अवसर पर तीन हजार लोगों के बीच पंचायत के पोखराहां, बरडीहां व जमालपुर गांव में कम्बल वितरण किया गया है। जो आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगोंने कम्बल पाकर मुखिया को धन्यवाद व आशीर्वाद दिया। सभी लोग मुखिया के इस कार्य से काफी खुश दिखे। मौके पर चंदन प्रकाश, प्रशांत सिंह, राजकुमार जी, कल्लू सिंह, सोनू सिंह, संजय कुशवाहा, डिस्को कुमार, मलूर डीलर, लक्ष्मण कुमार, सुनील कुमार, उपेंद्र यादव, चंचल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
