
करगहर (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के बकसडा पंचायत के कर्तव्यनिष्ठ मुखिया ठंड के परवाह किए बिना ही अपने क्षेत्र की जनता की खोज खबर लेने निकल पड़ती हैं। बकसडा पंचायत में लोगों की सेवा करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहती हैं। आपको बता दें कि पंचायत के तेंदूनी, बहुआरा, भगवानपुर, बस्तलवा तथा शहर मेदनी गांव में बकसड़ा पंचायत के मुखिया ने इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोगों के बीच कंबल, स्वेटर क्षेत्रवासियों के बीच वितरण किया। वैसे तो वे लगभग 5 दिनों से जरूरतमंदों के बीच प्रतिदिन गर्म कपड़े बांटते आ रही है। जिससे गरीबों में अपार खुशी की लहर देखा जा सकता है। नव वर्ष के शुभ अवसर पर लोगों के बीच मिठाई भी बंटवाई। मुखिया का जज्बा और जुनून देखने में ही बन रहा है। मुखिया गुलबासो पांडेय प्रखंड क्षेत्र की पहली ऐसी महिला मुखिया है जो हर तरह से अपने पंचायत को खुशहाल करने के लिए दिन प्रतिदिन पंचायत वासियों की सेवा लिए नए नए योजना बनाकर खाका खींचते रहती है। यही नहीं मुखिया गुलबासो पांडेय के द्वारा बहुआरा में सामुदायिक भवन का निर्माण भी कराया गया है। जिस पर रंग रोगन, पेंट पॉलिश के लिए मुखिया हर तरह से तत्पर दिख रही है। ऐसे तो लगभग सैकड़ों की तादाद में कंबल अपने क्षेत्र में असहाय गरीबों के बीच वितरण की। जिसमें से मोती देवी, प्रेमा देवी, उर्मिला देवी, श्याम देवी और संजय पांडेय तथा एक बहुत ही छोटे बच्चे को भी जो दोनों आंख से सुर था। उसे भी मिठाई खिलाकर कंबल और अंग वस्त्र ठंड के मौसम में दी।