
पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी — प्रखंड विकास पदाधिकारी
दावथ (रोहतास) कला संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वाधान में सोमवार को राजकीय मध्य विद्यालय दावथ के खेल मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय दक्ष वार्षिक एथलेटिक्स खेल आयोजन किया गया। जिसमें की प्रखंड अंतर्गत के सभी उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के 14वर्षीय,17वर्षीय एवं 19 वर्षीय, छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मध्य विद्यालय दावथ की छात्रा साक्षी एवं रुचि कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, लम्बी कूद एवं गोला फेंक खेल का आयोजन किया।वहीं 100 मीटर दौड़ मे बालिका वर्ग मे, साजिया खातून, निशा कुमारी, 200 मी दौड़ मे अंजू कुमारी, रौशनी कुमारी, 400मी दौड़ मे पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही बालक बर्ग में 100 मी दौड़ में नितेश कुमार, 200 मीटर दौड़ में अभिमन्यु कुमार, 400 मीटर दौड़ में कृष कुमार ने पहले स्थान प्राप्त कीए। वही ऊंची कूद मे 14 वर्षीय वर्ग में मोहम्मद कैफ 17 वर्षीय वर्ग में राकेश कुमार, बालिका वर्ग मे पूजा कुमारी निभा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह का खेल का आयोजन होने से बच्चे मानशिक विकास में बढ़ोतरी होती है।पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। प्रतियोगिता का सफल आयोजन कराने में बीआरसी लेखापाल रवि रंजन, शिक्षक कुवर सिंह, निवास सिंह, अनिल कुमार, सुदामा कुमार सिंह, प्रदीप गिरी, लाल बहादुर सिंह, लालजी, संतोष रंजन, परमानंद कुमार, कमल देव पांडेय, मनीष कुमार, महेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, उपेंद्र,कुमार, भीम पांडेय, विद्यासागर सिंह, आभिषेक कुमार, कौशलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, श्याम जी, निरंजन प्रसाद, सुनील शर्मा, सुशील कुमार, नित्यानंद जी, मिथुन जी, शिक्षिका, वरुणा कुमारी, शशि कला कुमारी, आकांक्षा कुमारी, उर्मिला कुमारी ने अहम भूमिका निभाई।
