दिनेश कुमार तिवारी, भभुआ (कैमूर)।
कैमूर जिला के करमचट थाना क्षेत्र के फरार युवक-युवतियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, शादी का झांसा देकर लड़की को लेकर युवक फरार हो गया था। इस मामले में युवती के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराया था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। गोपनीय जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम ने बताया कि आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर नागपुर शहर के वाड़ी से गिरफ्तारी हुई है। लड़की को सकुशल बरामद किया गया है। लड़की की मेडिकल जांच के बाद स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। एसपी ने इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को तत्परता से बरामदगी कराने के लिए निर्देश दिया था।
कैमूर पुलिस ने फरार युवक युवती को महाराष्ट्र से 72 घंटे में किया बरामद

Leave a comment