
दावथ (रोहतास) नगर पंचायत कोआथ के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड परिसर के मनरेगा भवन में एडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई। कोआथ नगर पंचायत के आम चुनाव 18 दिसंबर 2022 को सम्पन्न हुआ था। वहीं 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय में मतगणना किया गया था। जिसमें निर्वाचित 12 वाड पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद को एसडीएम उपेन्द्र कुमार पाल ने शपथ दिलाई। जिसमें चौथी बार निर्वाचित हुए धर्मेंद्र चौधरी, उप मुख्य पार्षद खुशबू कुमारी, वार्ड पार्षद बिंदा देवी, सोनिया देवी, पुष्पा देवी, मुन्ना पासवान, जितेंद्र कुमार, फरजाना नाज, हेमा देवी, राजीव कुमार, रविन्द्र रवानी व निर्विरोध निर्वाचित भिखारी अंसारी ने शपथ लिया। मौके पर बीडीओ शिवेश कुमार सिंह, सीओ नवल कांत, इओ राकेश कुमार सहायक उपेन्द्र कुमार, दिपील सिंह उपस्थित थे। शपथग्रहण के बाद सभी प्रतिनिधि नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां इओ राकेश कुमार ने मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद को बुके देकर स्वागत किया। एंव प्रतिनिधीयों को संबोधित करते हुए कहा आप लोगों के निर्णायक का मेरे द्वारा नियमत पालन किया जाएगा। वहीं समर्थकों ने प्रतिनिधियों का फुलमाला से स्वागत किया। वहीं मुख्य पार्षद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पुरी तरह जनता के सेवा के समर्पित रहूंगा।
