
करगहर (रोहतास) ठंड का ख्याल रखते हुए करगहर के समाजसेवी राजू पांडेय, शेखर पांडेय रौशन सिंह ने शनिवार को करगहर मे तमाम जगहों पर गरीब लोगो के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल मिलते ही खुशी के मारे गरीबों को चेहरे खिल उठे राजू पांडेय ने बताएं कि कड़ाके की ठंड मे गरीब परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। जिससे मजबूर और ठंड में जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को ठंड से छुटकारा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि शाहाबाद क्षेत्र के समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय उर्फ सोनू पांडेय के बताए हुए रास्ते पर चलकर लोगों की सेवा करने पर बहुत ही अच्छा अनुभव हो रहा है। वही शेखर पांडेय, रौशन सिंह ने लोंगो से कहा कि आप लोग भी अगर सक्षम है तो ठंड में गरीबों को मदद करे इससे लोगों मे अच्छा संदेश जाएगा एवं आसपास के गरीब निर्धन परिवार को इस हाड़ कपा देने वाली ठंड से बचाया जा सके। इस तरह के समाजसेवा से प्रेरित होकर शाहाबाद प्रक्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय ने राजू पांडेय, शेखर पांडेय व रौशन सिंह को धन्यवाद दिया।