
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिले के डिहरी अनुमंडल अंतर्गत यदुनाथपुर ओoपीo के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एसएसबी एवं रोहतास पुलिस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा एरिया डौमिनेशन किया गया। इस दौरान इलाके के आम जनों से संवाद किया गया। एसपी ने बताया कि आम जनों के समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों के बीच लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों पर दबाव बनाए रखने के लिए कैमूर पहाड़ी और नौहट्टा-रोहतास प्रखंड में लगातार ऑपरेशन चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड और उत्तर प्रदेश की लगने वाली सीमा पर पुलिस लगातार अपनी पैनी नजर बनाए रखे हुए। नक्सली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सभी थानों को शराब, पशु तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए निर्देशित किया गया है।
