
बिक्रमगंज (रोहतास) काराकाट प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बाराडीह के निज ग्राम खिरोडीह में प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। जिस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री शर्मा व अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलित कर किया गया । उसके उपरांत श्री शर्मा ने गोष्ठी के दौरान संबोधित करते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों के बारे में बताया। साथ ही किसानों को बीज, उपचार , कीट रोग ब्याधि से बचाव हेतु टिप्स दिए। तत्पश्चात पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार, आत्मा अध्यक्ष राजबली सिंह, पंचायत के उपमुखिया उदय भान ,सरपंच मनोज कुमार, बीएचओ रविकांत कुमार ,बीटीएम अजीत सिंह, कृषि समन्वयक, वार्ड सदस्य तथा किसुआड़ी,खिरोडीह के किसानों के बीच प्राकृतिक खेती के बारे में पूर्व आत्मा अध्यक्ष लालबाबू सिंह के द्वारा विस्तारित ढंग से किसानों को बताया गया। साथ ही खरपतवार से बचाव के बारे में कृषि समन्वयक मनोज कुमार सिंह तथा रोग ब्याधि के बारे में सुदर्शन सिंह, उधान विभाग के बारे में रविकांत कुमार के द्वारा किसानों को बताया गया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा, कृषि समन्वयक मनोज कुमार सिंह, उपमुखिया उदयभान समेत अन्य गणमान्य व सैकड़ों की संख्या में किसान लोग उपस्थित थे।
